फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशानीः रसोई गैस में लगी महंगाई की आग, जनवरी से अब तक एलपीजी में 141 रुपये का उछाल

Fri, 02 Jul 2021 02:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अब बनारस में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 872.50 रुपये की जगह 898 रुपये में मिलेगा। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद जनवरी से अबतक 141 रुपये का उछाल आया है। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद अब घर के रसोई में भी महंगाई ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार को एलपीजी के दामों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। एलपीजी के दाम 25.50 रुपये बढ़ गए। अब बनारस में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 872.50 रुपये की जगह 898 रुपये में मिल रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के प्रवक्ता मनीष चौबे ने बताया कि रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के बाद जनवरी से अबतक 141 रुपये का उछाल आया है।  गृहिणी आरती अग्रहरि ने कहा कि सब्जियां भी महंगी हैं ऊपर से गैस भी महंगा हो गया। एलपीजी के दाम बढ़ने से घर की रसोई का बैलेंस बिगड़ जाएगा।

दीपिका जायसवाल ने कहा कि  घर के खर्चों का हिसाब किताब हमें ही रखना होता है। गैस के दामों में बढ़ोतरी से और खर्चों में कमी करनी होगी। तनु पांडेय ने कहा कि सरसों तेल के दाम अभी कुछ कम हुए तो अब गैस के दाम बढ़ गए। गैस की वजह से घर का बजट बिगड़ जाएगा। निधि केशरी ने कहा कि घर के जरूरी सामानों में बढ़ोतरी से काफी दिक्कत हो रही थी। अब एलपीजी के दाम बढ़ने से और भी बोझ बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें