फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel: कम नहीं हो रही पेट्रोल पंपों पर भीड़, संचालकों ने लगाया बैरिकेड; समय से पहले खत्म हुआ स्टॉक

Sat, 28 Mar 2026 05:48 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पेट्रोल और डीजल किल्लत की खबरें लगातार आ रही हैं। कई पंपों पर संचालकों ने ने बैरिकेड लगा दिए। शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है। 
विज्ञापन
पंपों पर लगी रही लंबी लाइन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल को लेकर पंपो पर भीड़ कम होती नहीं नजर आ रही है। शहर के व्यस्त इलाकों जैसे महमूरगंज, नक्खी घाट, पड़ाव और हुकुलगंज, सिगरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। स्थिति यह हो गई कि कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई जगहों पर भीड़ कंट्रोल करने के लिए संचालकों को बैरिकेड करना पड़ा।

विज्ञापन




ईंधन संकट का सबसे बड़ा कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) के सर्वर में आई तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। वाराणसी पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के मुताबिक, एचपी के लगभग 35 पेट्रोल पंपों पर सर्वर डाउन होने की वजह से इनवॉइस लोडिंग और पेमेंट की प्रक्रिया ठप पड़ गई है।
विज्ञापन


इसके परिणामस्वरूप, स्टॉक होने के बावजूद कई पंपों पर मशीनों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो रही है। अन्य कंपनियों के पंपों पर भी अचानक भीड़ बढ़ने से वहां का स्टॉक समय से पहले ही खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में 100 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं
शहर से सटे ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों में 100 रुपये और चारपहिया वाहनों में 1000 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जा रहा है। कछवा रोड के तमाचाबाद स्थित एक पेट्रोल पंप पर यही स्थिति देखने को मिली। यहां शाम तक पेट्रोल खत्म हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पा रहा है, जबकि पंप संचालकों का कहना है कि वे सभी को थोड़ा-थोड़ा तेल देकर आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।
आपूर्ति में कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर फैली ईरान-इस्राइजल युद्ध के कारण तेल की किल्लत की अफवाहों ने लोगों को डरा दिया है। पिछले दो दिनों में ईंधन की खपत सामान्य से चार गुना बढ़ गई है। लोग भविष्य की चिंता में टैंक फुल करा रहे हैं और डिब्बों में तेल भर रहे हैं, जिससे सप्लाई चेन पर भारी दबाव पड़ा है। - अमित कुमार मालवीय, एडीएम सप्लाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें