फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की आंख को कुत्ते ने नोचा: लगे 30 टांके, पहले की तरह देख सकेगी बच्ची; BHU में ढाई घंटे तक हुई सर्जरी

Wed, 29 May 2024 11:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Lok Sabha Electiono: बलिया में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन ट्रॉमा सेंटर की इमरजेंसी लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रो. सौरभ ने आईएमएस बीएचयू के नेत्र सर्जन डॉ. आरपी मौर्या से संपर्क किया।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में बच्ची का इलाज करती डॉक्टरों की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नगरा निवासी एक आठ साल की बच्ची की आंख को पालतू कुत्ते ने नोच लिया। इसमें उसके दांयी आंख की पलक कटकर लटक गई। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में नेत्र सर्जन डॉ. आरपी मौर्या के निर्देशन वाली डॉक्टरों की टीम ने करीब ढाई घंटे तक जटिल सर्जरी कर 30 टांके लगाकर दोनों पलक को फिर से जोड़ दिया। डॉक्टर के मुताबिक कुछ दिन बच्ची को भर्ती किया जाएगा। सर्जरी और इलाज के बाद अब सामान्य तरीक से देख सकेंगी।

विज्ञापन


पालतू कुत्ते के नोचने से आंखों में चोट लगने की घटनाओं में इस तरह की पहली सर्जरी ट्रॉमा सेंटर में हुई है। आठ साल की बच्ची अपने घर के पालतू कुत्ते के साथ खेल रही थी। तीन दिन पहले खेलते-खेलते कुत्ते ने उसकी दांयी आंख को बुरी तरह नोच लिया। इस घटना से बच्ची का दोनों पलक कटकर लटक गई। 

बच्ची का ऑपरेशन करने वाले डॉ. मौर्या ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में ट्रॉमा सेंटर प्रभारी के निर्देशन वाली टीम सहित अन्य स्टाफ के सहयोग से बच्ची के पलक की प्लास्टिक सर्जरी की गई। मंगलवार को करीब ढाई घंटे की सर्जरी के बाद बच्ची के पलक को किसी तरह सही कर दिया गया। इस दौरान डॉ. गौरव, डॉ. प्रियंका, डॉ. आलोक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंखों और चेहरे पर ही काटते हैं कुत्ते
डॉ. मौर्या का कहना है कि अब तक उन्होंने बीएचयू नेत्र रोग विभाग में कुत्ते सहित अन्य जानवरों द्वारा आंखों में गंभीर चोट वाले करीब 40 से ज्यादा सर्जरी की है। कुत्ते आम तौर पर बच्चों पर सबसे अधिक आंखों और चेहरे पर ही चोट पहुंचाते हैं। ऐसे में घर में अगर पालतू कुत्ते हैं तो बच्चों को उनसे दूर रखना चाहिए। अगर बच्चे कुत्ते के पास हैं तो उसकी निगरानी घर के लोगों को करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें