फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चार साल के बच्चे पर हमलावर हुआ पालतू कुत्ता, काट कर किया लहूलुहान; पड़ोसन के खिलाफ FIR

Sun, 09 Mar 2025 06:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में एक पालतू कुत्ते ने चार साल के बच्चे को बुरी तरह काट लिया। घायल बच्चे के परिजनों ने पड़ोसन के खिलाफ पुलिस एफआईआर दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चप्पेपुर, गिलट बाजार की प्रिय लक्ष्मी सिंह के चार साल के बेटे को पड़ोसन के पालतू कुत्ते ने बुरी तरह से काट लिया। उन्होंने पड़ोसन नैना कुशवाहा के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रिय लक्ष्मी सिंह ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी नैना कुशवाहा एक माह पहले दिल्ली से कुत्ता लेकर आई थीं। कुछ दिन पहले नैना घर के सामने अपने कुत्ते को शौच करा रही थीं। मना करने पर नैना ने कहा कि वह सड़क पर शौच करा रही हैं। 

प्रिय लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सात मार्च की शाम चार साल का उनका बेटा हरिकेश सिंह उर्फ लड्डू घर के बाहर खेल रहा था। उसी दौरान नैना के कुत्ते ने लड्डू की पीठ पर कई जगह पर काट लिया और वह लहूलुहान हो गया। कुत्ते के साथ मौजूद नैना से नाराजगी जताने पर वह उनसे गालीगलौज करते हुए उलझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें