फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masan Ki Holi: मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को मसाने की होली, नहीं बजेगा डीजे; डीसीपी काशी जोन ने की ये अपील

Sun, 09 Mar 2025 06:57 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Masan ki Holi 2025: 11 मार्च को मणिकर्णिका घाट पर मसान की होली का आयोजन होगा। इस दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीसीपी काशी जोन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। 
विज्ञापन
मसान होली 2025 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिकर्णिका घाट पर 11 मार्च को दोपहर 12 से 1 बजे की मसाने की होली का आयोजन होगा। इसमें डीजे प्रतिबंधित रहेगा। मसान की होली में आने वाले श्रद्धालु कचौड़ी गली और मणिकर्णिका घाट वाली गली से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। आयोजन संपन्न होने के बाद गंगा घाटों के रास्ते श्रद्धालु बाहर निकलेंगे।

विज्ञापन


मसाने की होली के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर गंगा में जल पुलिस, 11 एनडीआरएफ और पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। गंगा घाटों पर छह थानों की फोर्स तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर पुलिस के कैमरे की नजर रहेगी। 

उधर, इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि आमजन से अपील है कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। शांति और कानून व्यवस्था को किसी भी तरीके से प्रभावित करने का प्रयास करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। आयोजकों के अनुसार बाबा मसान नाथ की चौखट के अंदर ही होली की परंपरा निभाई जाएगी। वहीं काशी के विद्वत समाज ने भी चिता भस्म की होली का विरोध किया है और इसे बंद करने की मांग भी उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें