फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे ने डाला रंग में भंग, दोस्त को गोली मार कर किया दोस्ती का खून

Fri, 24 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
यूपी के जौनपुर जिले के एक गांव में बुधवार की देर रात नशे के विवाद में युवक ने अपने ही दोस्त की गोली मार कर हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। दोनों में विवाद क्यों हुआ था, इसका पता नहीं चल सका। जिले के लहंगपुर अटहनू गांव निवासी श्यामजीत यादव (30) बुधवार की शाम गांव के ही नेपाली यादव के साथ घर से निकला था।

दोनों रात में करीब नौ बजे बस्ती से कुछ दूर रास्ते में स्थित एक गुमटी में बैठकर बातें कर रहे थे। दोनों नशे में थे। इस दौरान किसी मुद्दे पर विवाद हो गया और नेपाली तमंचे से श्यामजीत को गोली मार कर भाग निकला। जानकारी होने पर श्यामजीत का भतीजा विशाल पहुंचा तो श्यामजीत तड़प रहा था। गोली उसके गले में लगी थी। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। श्यामजीत के बड़े भाई गुलाब यादव की तहरीर पर पुलिस ने  नेपाली यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। तहरीर में गुलाब ने कहा है कि आवाज सुनकर भतीजा विशाल मौके पर पहुंचा तो नेपाली वहां से भाग रहा था और श्यामजीत जमीन पर गिरा था। केराकत के प्रभारी सीओ नृपेंद्र का कहना है कि नशे में हुए विवाद के बाद हत्या की गई है। केस दर्ज कर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें