फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रिज में उतरे करंट ने ली युवक की जान, 16 दिन पहले हुई थी शादी

Mon, 11 Dec 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : demo
विज्ञापन
फ्रिज में उतरे करंट के कारण यूपी के गाजीपुर में एक युवक की जान चली गई। युवक की 16 दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना करंड थाना क्षेत्र के चकिया गांव में सोमवार की देर रात घटी। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


युवक की मौत से गांव में मातम का माहौल है।  चकिया गांव निवासी जितेंद्र पांडेय उर्फ लेखू (30) देर शाम कोई सामान निकालने के लिए फ्रिज को जैसे खोला। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया।

यह देख घर वाले चिखने-चिल्लाने लगे। परिजनों ने किसी तरह से डंडे के सहारे चिपके युवक को छुड़ाया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैदपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का शव घर पहुंचते ही परिजनों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के भीष्मदेव राय पट्टी स्थित एक कच्चे मकान में गैस सिलेंडर से हो रहे रिसाव से सोमवार को अचानक आग लग गई। इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू पाया। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने क्षतिग्रस्त की पूरी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारी को सौंप दिया।  

अब्दुल रहीम के घर की महिला गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने लगा। महिला ने सिलेंडर बंद करने का पूरा कोशिश की। लेकिन देखते-ही-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा घर धुएं से भर गया।

परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों को सकुशल बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने निजी पंप सेट, कुआं, हैंडपंप के जरिए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

साथ ही आग के बीच फंसा गैस सिलेंडर भी बाहर निकाला। पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी के चलते उनके घर गृहस्थी का पूरा सामान, अनाज, कपड़ा, किताब, चारपाई, जानवरों का चारा, बिस्तर, कुछ नगदी सहित अन्य सभी घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें