फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मोर्चा बनाकर करोड़ों की वसूली करने वाला गिरफ्तार

Wed, 17 Jan 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह(लाल कपड़ों में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से मोर्चा बनाकर जिलों, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त करने एवं आईएएस तथा आईपीएस के ट्रांसफर कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की वसूली करने वाले मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आजमगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को इसके पास से एक हजार से ज्यादा एप्लीकेशन भी बरामद हुई हैं। आरोपी एडीजी और आईएएस के स्थानांतरण तक की पैरवी करता था। पुलिस को इसने बताया कि पीएमओ में भी कुछ लोगों से उसका संपर्क है। लगभग चार माह पूर्व मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सैयद काजी अरशद ने इनके खिलाफ करोड़ों की अवैध वसूली के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी अजय साहनी ने बताया कि पकड़ा गया नरेंद्र मोदी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह काफी शातिर है। इसके  पीएमओ में संपर्क होने के जानकारी मिली है। इसके साथ ही कई आईएएस अधिकारियों के इसके संपर्क में होने की बातें भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


बरामद दस्तावेजों और पूछताछ में पता चला है कि ये एडीजी और आईएएस अधिकारियों के तबादले की भी पैरवी करता था। आजमगढ़ के एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार के तबादले के लिए भी वो पैरवी करने का दावा कर रहा था। स्थानांतरण के बदले इसकी वसूली चलती थी।

नरेंद्र मोदी मोर्चा का गठन कुछ माह पूर्व ही गाजियाबाद निवासी आशीष सिंह राजपूत ने किया था। इस संगठन का पूरे प्रदेश में विस्तार करते हुए जिलास्तर पर संगठन खड़ा कर लिया गया था। आशीष सिंह राजपूत इस संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष था और आजमगढ़ जिले के रहने वाले सैयद काजी अरशद को पहले प्रदेश अध्यक्ष बताया। 
 
विज्ञापन

arrest

कुछ दिनों बाद ही उनके पद को बढ़ा कर राष्ट्रीय मंत्री बना दिया। अरशद के शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पर शुरू में तो सत्ताधारी दल से जुड़े संगठन का मामला होने के चलते पुलिस ने कोई कवायद नहीं की और मामले को ठंडे बस्ते में डाले रखा।

लेकिन जब संगठन के फर्जी होने और उसका सत्ताधारी दल भाजपा से कोई संबंध नहीं होने की पुष्टि हुई तो शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। शहर कोतवाली की टीम कुछ दिनों पूर्व ही गाजियाबाद गई और आशीष सिंह की तलाश में जुट गई। सोमवार को शहर कोतवाली की टीम गाजियाबाद पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।  शहर कोतवाली में देर रात तक उससे पूछताछ जारी है।  

मामले में एसपी सिटी चंद्र गंगवारने कहा कि आशीष सिंह राजपूत के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत था। इसमें वादी मुकदमा सैयद काजी अरशद ने फर्जी मोर्चा बना कर व संगठन में पद देने का प्रलोभन देकर करोड़ों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।

तहरीर के आधार पर गाजियाबाद टीम भेज कर आशीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूरे फर्जीवाड़े की अभी जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा पुलिस कर देगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें