फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर मिश्र का निधन: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 17 साल की आयु में उखाड़ी थी रेल की पटरियां

Mon, 19 Dec 2022 10:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियोें ने शोक सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। पौत्र विनीत मिश्र ने बताया कि दादाजी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर मिश्र का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर मिश्र (95) का रविवार की शाम निधन हो गया। लहरतारा चौराहा स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन

उनके निधन की खबर सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए विशिष्ट जनों का तांता लगा रहा। एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना, मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियोें ने शोक सलामी देकर स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई दी। पौत्र विनीत मिश्र ने बताया कि दादाजी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार देर रात राजकीय सम्मान के साथ मणिकर्णिका घाट पर हुआ। पोती अर्पिता मिश्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन

बेटी सुषमा मिश्र ने बताया कि भारत छोड़ो आंदोलन में उमाशंकर मिश्र ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ 17 साल की आयु में रेल की पटरियां उखाड़ी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें