फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन, जांच के आदेश्ा 

Wed, 18 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड क्षेत्र के बाराडीह में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण लामबंद होकर जमकर हंगामा किए। प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

दर्जनों की संख्या में ग्रामीण राजातालाब तहसील पहुंच कर तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की।

गांव के बिरेन्द्र, राकेश, रामबहाल, राजकुमार, राजेन्द्र सहित दर्जनों लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मार्च महीने से पात्र गृहस्थी योजना लागू है। कोटेदार अब तक तीन महीने का राशन उठाया लेकिन गांव के लगभग सत्तर लोगों को राशन नहीं दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार राशन की कालाबाजारी कर रहा है। कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम ने बताया कि कोटेदार के खिलाफ सप्लाई इंस्पेक्टर सेवापुरी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जांच अधिकारी के सामने दिया बयान 
 जक्खिनी गांव में कोटेदार के खिलाफ घटतौली, दुर्व्यवहार और राशन कार्ड वितरण में मूल्य से अधिक दाम लेने की शिकायत की जांच करने पहुंचे जिला सहकारिता अधिकारी के सामने ग्रामीणों ने अपने बयान दर्ज किए। इस दौरान कई बार हंगामा हुआ। लोगों से कई बिंदुओं पर जांच अधिकारी ने सामूहिक बयान लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर वे अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप देें। इस दौरान कई लोगों ने शपथ पत्र के साथ बयान दर्ज कराया। इस दौरान आद्या प्रसाद उपाध्याय, सुशील कुमार उपाध्याय, रमाशंकर, विमल, ललिता, सिंदू, अनिल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपात्रों को राशन कार्ड बनाने का आरोप
सिहोरवां उत्तरी गांव के दो दर्जन से अधिक लोगों ने आराजी लाइन ब्लाक पहुंचकर तहसील दिवस पर अपात्रों को राशन कार्ड देने का आरोप लगाया। तहसील पहुंची सरिता, सुशीला, सीताबी, राधा, ऊषा, उमाशंकर, राधेश्याम, वंशराज, सुनीता ने कहा कि गांव में सरकारी नौकरी करने वालों को भी राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। बताया कि कोटेदार की बहू तक के नाम से कार्ड बना दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील पर प्रार्थना पत्र देने के बाद आपूर्ति विभाग के निरीक्षक से इसकी शिकायत की गई तो निरीक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने दूसरे विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें