वायरल वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि जो राज भाई, भाई को नहीं बताता है, वह एक अधिवक्ता को बता रहा है। वह अधिवक्ता के सामने सब कुछ खोलकर रख देता है, क्योंकि उसे अपने अधिवक्ता पर विश्वास होता है। लेकिन, मुझे दर्द तब होता है, जब रजिस्ट्रार पैसा मांगता है। तब आप अधिवक्ता उसे दो तमाचा मारने के बजाय क्लाइंट से कहते हैं कि रजिस्ट्रार साहब इतना पैसा मांग रहे हैं।
आप मांग कर दे रहे हैं। आपका यह व्यवहार समाजद्रोह और राजद्रोह भी है। इसे कौन रोकेगा। इस कल्चर और बिहेवियर को कौन बदलेगा, क्या राम और कृष्णा दोबारा पैदा होंगे। इस देश के कर्णधार हम और आप हैं, तो इसे बदलने की जिम्मेदारी भी हमारी और आपकी है।
नहीं पीता अधिकारियों की चाय
राज्यमंत्री ने कहा कि मैं, पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं, गारंटी और सौगंध के साथ कह सकता हूं। मैं विभाग के अधिकारियों की एक कप चाय तक नहीं पीता हूं। उन्हें बार-बार कहता हूं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और तुम्हारे विभाग का मंत्री, तुम्हारा एक कप चाय नहीं पीता है, तो आप जनता का चाय पीना कब बंद करोगे। जब कोई क्लाइंट आकर कहता है कि हमारे वकील ने बताया कि रजिस्ट्री विभाग में इतना पैसा मांगा जा रहा है, तब हमें गुस्सा उस क्लाइंट और अधिवक्ता पर आता है।