18 सितंबर को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में गौ-सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा और गोंवश को गोद लेने वाले 60 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 19 सितंबर को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में निराश्रित महिलाओं एवं विधवाओं के कल्याण के लिए और 20 सितंबर को लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल सभागार में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्यक्रम होंगे।
ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन
इस सप्ताह के दौरान कुपोषित बच्चों को जनप्रतिनिधि और अधिकारी गोद लेंगे। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कुपोषित बच्चों को गोद लेने का अभियान चलाया जाएगा।
राजघाट पुल के नीचे विकसित होगा आईलैंड :
पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने काशी में विलेज टूरिज्म की योजना पर काम करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने राजघाट पुल से नीचे एक आईलैंड होने की जानकारी दी और बताया कि लैंड के दोनों तरफ नदी का बहाव है। यह टूरिज्म के दृष्टि से बेहद सुंदर एवं आकर्षक स्थान होगा। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।