ओमप्रकाश राजभर के सभी सीटों पर उपचुनाव लड़ने पर अनिल राजभर ने कहा कि लोकसभा में भी लड़े थे, क्या हस्र हुआ ये सभी के सामने है, सपा के बसपा के गठबंधन को देश ने देखा है बाकी लोगों के बारे में बात करना बेमानी है, सब लोग अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एक साथ लड़ रहे हैं।
इस दौरान जलीलपुर गांव के विकास गुप्ता, कुलदीप, अजीत सहित अन्य लोगों ने नईबस्ती मे नाला बनाने की मांग संबंधित सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त पत्रक मंत्री को सौंपा। इस दौरान कायस्थ महासभा के प्रशांत श्रीवास्तव, अरुणीचंद्र सिंहा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी के श्रेणी एक के ठेकेदार मृतक अवधेश श्रीवास्तव के परिजनों को पचास लाख रुपये की आर्थिक मदद, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग के साथ ही अविलंब लम्बित बकाया भुगतान किए जाने को ज्ञापन दिया।
बुर्का पहने महिला ने पहनाई फूल माला :
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नगर में आने के बाद नगर के जीटी रोड स्थित काली मंदिर पर पूजा पाठ किया। इस दौरान एक बुर्कानशी महिला पहुंची और उन्हों माला पहनाई। मंत्री ने भी इसे विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हुए माला पहनी और महिला को धन्यवाद दिया।