फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए प्रो. वीरभद्र मिश्र, विदेशों में भी लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 14 Mar 2018 12:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अमेरिका, लंदन, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और नेपाल में भी लोगों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
वाराणसी के संकटमोचन मंदिर के दिवंगत महंत प्रो. वीरभद्र मिश्र को मंगलवार को उनकी छठीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। शाम को काशी के प्रसिद्ध तुलसीघाट पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि वीरभद्र मिश्र के अनुयायी देश मे नहीं बल्कि सात समंदर पार यूरोप के कई देशों में हैं।
विज्ञापन


उनके घरों में जीसस के साथ ही स्व. वीरभद्र मिश्र की भी तस्वीर लगी हुई है। मित्रों, श्रद्धालुओ की खुशी में जिनकी खुशी थी और उनके गम में ही महंत जी गमगीन हो जाते थे।
ऐसे थे हम सबके प्रिय संकट मोचन मंदिर के दिवंगत महंत वीरभद्र मिश्र। अमेरिका, लंदन, आस्ट्रेलिया, फ्रांस और नेपाल में भी लोगों ने सोशल साइट पर प्रो. वीरभद्र मिश्र को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


सभा में मौजूद संकट मोचन फाउंडेशन के निदेशक एसएन उपाध्याय, संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र, प्रो. विजय नाथ मिश्र सहित कई लोगों ने याद किया। उन्होंने कहा कि काशी की गंगा जमुनी तहजीब के वाहक महंत जी ने पूरे समाज को एक सूत्र में बांध कर रखा।

उनकी सादगी ही थी कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें मिलने के लिए आगरा बुलाया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, आइके गुजराल, मुलायम सिंह यादव, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत राजनेताओं से उनके निजी रिश्ते रहे। वहीं जन कल्याण परिषद ने लहुराबीर में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. वीरभद्र मिश्र को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें