फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख करंजाकला के भाग्य का होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करंजाकला ब्लाक प्रमुख दीपचंद सोनकर के भाग्य का फैसला बुधवार को होगा। इनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी की अध्यक्षता में होगी। ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और मछलीशहर के विधायक जगदीश सोनकर की प्रतिष्ठा दांव पर है। उनके सगे भाई दीपचंद सोनकर हैं जो करंजाकला के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए थे।
विज्ञापन

सपा के शासनकाल में नेताओं ने अपने-अपने परिवार के लोगों को ब्लाक प्रमुख की कुर्सी दिलाने में कामयाब हो गए। सत्ता बदलने के बाद खुटहन, बक्शा, सिकरारा, डोभी के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। तीन ब्लाकों में उपचुनाव भी हो चुका है। डोभी का फैसला कोर्ट के निर्देेश पर सुरक्षित है। करंजाकला ब्लाक में 123 बीडीसी सदस्य हैं। इसमें से आधे से अधिक सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ डीएम को अविश्वास की नोटिस दी थी। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बैठक की 14 मार्च को तिथि तय किया है। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी करेंगी। बैठक को लेकर राजनैतिक सरगर्मी जोरों पर है। विधायक एवं पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर अपने भाई के पक्ष में सदस्यों को लामबंद करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें