फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले महीने काशीवासियों को मिलेगा नया बाजार: पर्यटकों को लुभाएगा चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे 'अर्बन प्लेस', पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Mon, 02 May 2022 11:30 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर लंबी जगह में फूड कोर्ट, ओपन कैफे के साथ ही ट्रैफिक रोड इंफास्ट्रक्चर और अर्बन प्लेसमेकिंग को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे चल रहा 'अर्बन प्लेस' का कार्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगले महीने तक काशीवासियों को एक नया बाजार मिलेगा। स्मार्ट सिटी से चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे के हिस्से में अर्बन प्लेस का कार्य कराया जा रहा है। इस महीने मई में इस योजना को पूरी तरह से धरातल पर उतार दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों इसका लोकार्पण भी करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


फ्लाईओवर के नीचे 1.9 किलोमीटर लंबी जगह में फूड कोर्ट, ओपन कैफे के साथ ही ट्रैफिक रोड इंफास्ट्रक्चर और अर्बन प्लेसमेकिंग को विकसित किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी से लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर के नीचे अर्बन प्लेसमेकिंग एवं यातायात सड़क संसाधनों का विकास हो रहा है।

इसके तहत फ्लाईओवर के नीचे कुल 1.9 किमी सड़क विस्तार के बीच का अर्बन स्पेस व लैंड स्केपिंग से विकास कराया जा रहा है। खूबसूरत कैंट स्टेशन और अंतरराज्यीय बस स्टेशन के ऊपर से गुजर रहे इस फ्लाईओवर के नीचे का हिस्सा शहर के पर्यटकों को भी लुभाएगा। फ्लाईओवर के नीचे स्थान को विकास यातायात की सुगमता, यात्रियों व दर्शनार्थियों की सुविधा एवं सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

इसी क्रम में ही व्यावसायिक दृष्टि से निर्धारित स्थलों पर कियोस्क, दुकान, वेडिंग जोन, विज्ञापन आदि का प्रावधान किया जा रहा है। सड़क की सुरक्षा के लिए दोनों ओर रेलिंग, पैदल यात्रियों के लिए क्रासिंग व अन्य संसाधन विकसित होंगे।

स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक  डी वासुदेवन ने कहा कि  स्मार्ट सिटी के तहत शहर को सुंदर बनाने का खाका तैयार किया जा रहा है। इसके तहत न केवल सड़कों को व्यवस्थित किया जाएगा, बल्कि फ्लाईओवर के नीचे भी सुंदरीकरण किया जाएगा ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को लुभा सके।

स्मार्ट सिटी से ट्रैफिक सर्कुलेशन
स्मार्ट सिटी के तहत यातायात के सुगम संचालन व प्रबंधन के लिए निर्धारित ट्रैफिक सर्कुलेशन की स्कीम बनाई गई है । जिसके आधार पर जेब्रा क्रासिंग, ट्रैफिक राइनेज, मेडिया यू -टर्न तथा व्यवस्थित ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा व पार्किंग बेज आदि का विकास होगा। यहां प्रचार के लिए एलईडी स्क्त्रस्ीन, छोटी दुकानें, कियोस्क आदि लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे विकास कार्य 

- स्ट्रीट फर्नीचर जैसे बेंच, कूडे़दान आदि का प्रावधान
- पेड़ पौधे समेत अन्य औषधीय पौधे लगाए जाएंगे
- फूड कोर्ट, ओपन कैफे आदि का प्रावधान
- बनारस की धर्म, कला और संस्कृति को दर्शाती लैंडस्केपिंग व अर्बन स्पेस का विकास
- पब्लिक प्लाजा, वॉकिंग ट्रेल, आदि
- सुविधा की दृष्टि से प्रसाधन , पेयजल , इन्फॉर्मेशन कियास्क व अन्य सुविधाएं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें