फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: महमूरगंज की ओर से आने वाले सीधे नहीं पार कर सकेंगे मंडुवाडीह चौराहा, 15 दिन के लिए यू-टर्न व्यवस्था

Fri, 05 Apr 2024 12:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: इसके लिए जल्द ही ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का भी गठन किया जाएगा। कमेटी में स्थानीय लोगों को एक कार्ड जारी किया जाएगा। उसमें पुलिस अफसरों के नंबर दर्ज होंगे। 15 मिनट से अधिक समय तक जाम लगने पर उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचना देनी होगी। 
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे पर पुलिस अफसरों के साथ CP मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडुवाडीह चौराहे पर जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नई व्यवस्था बनाई है। ये व्यवस्था शुक्रवार से लागू कर दी जाएगी जो कि 15 दिन के लिए प्रायोगिक रहेगी।

विज्ञापन




तय किया गया कि महमूरगंज की ओर से आने वाले जिन वाहनों को मंडुवाडीह थाना, मुड़ैला, चांदपुर या लहरतारा जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहा से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे तक जाएंगे। फिर, दाएं मुड़कर वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह से मंडुवाडीह थाना की ओर से आने वाले जिन वाहनों को महमूरगंज या बनारस स्टेशन की ओर जाना होगा, वह मंडुवाडीह चौराहे से बाएं मुड़कर सौ मीटर आगे जाएंगे। फिर, दाएं मुड़कर वापस अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। प्रायोगिक तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था के परिणाम सकारात्मक आए तो इसे स्थायी कर दिया जाएगा।

स्थानीय दुकानदारों की बनाई जाएगी ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी
पुलिस आयुक्त बीती रात मंडुवाडीह थाने पहुंचे। उन्होंने मंडुवाडीह इलाके में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का गठन करने को कहा। मंडुवाडीह थाने में स्थानीय दुकानदारों से बातचीत कर यातायात संबंधी समस्याओं और सुझाव की जानकारी ली।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी का गठन जल्द किया जाएगा। इसमें स्थानीय लोगों को एक कार्ड जारी किया जाएगा। उसमें पुलिस अफसरों के नंबर दर्ज होंगे। 15 मिनट से अधिक समय तक जाम लगने पर उन्हें पुलिस अधिकारियों को सूचना देनी होगी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा कि आवागमन के लिए इलाके के अन्य संपर्क मार्गों का भी इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए विकल्प तलाशने को कहा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त एस चनप्पा और एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें