Varanasi News: मदरवां में मारपीट की सूचना पर लंका थाना की पुलिस पहुंच गई। हालात का जायजा लेते हुए लोगों को हटाया गया। साथ ही जमीन के मालिक से कागजात भी मांगे गए। कोर्ट का आदेश देख कर पुलिस ने विपक्षियों पर कार्रवाई की।
वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के छित्तूपुर के रहने वाले अतुल केसरी की पुश्तैनी जमीन मदरवां में है। पिछले साल कोर्ट के निर्देश पर जमीन पर कब्जा कर अपनी बाउंड्री भी करवा ली थी।
विज्ञापन
शनिवार को अतुल अपने कुछ साथियों के साथ बाउंड्री के भीतर लगे झाड़-झंकार की सफाई करने के लिए पहुंचा था। इस बीच, बगल के राजभर बस्ती की रहने वाले लोग विरोध करते हुए लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए। मारपीट शुरू कर दिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी है।
विज्ञापन
राजभर बस्ती के मारपीट करने वाले लड़कों ने वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दिया। मारपीट की सूचना पर मौके पर पीआरवी की चार गाड़ियों से पुलिसकर्मी पहुंचे। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ।
पुलिस का कहना है कि जमीन पर कब्जा पहले से है। मालिक अतुल साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे थे, जिसको लेकर मारपीट हुई है। मारपीट करने वालों के खिलाफ शिकायत पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।