Varanasi News: शिवरतनपुर के लोगों में बारिश के कारण खंभा गिर जाने का भय बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों को सावधान किया गया है कि इस रास्ते संभल कर जाएं। वहीं खंभा नहीं बदले जाने से लोगों में गुस्सा भी है।
बजरडीहा स्थित शिवरतनपुर मोहल्ले के लोग जर्जर खंभे से परेशान हैं। उन्हें यह भी भय है कि नीचे से सड़ चुका खंभा कहीं धराशायी न हो जाए। खंभे पर सैकड़ों विद्युत तारों का बोझ भी लदा हुआ है। आरोप है कि क्षेत्र के सभासद से शिकायतों के बावजूद आज तक जर्जर खंभा नहीं बदला गया।
स्थानीय राजेश, गोलू, विनोद, विनय, सीमा, मालती ने कहा कि बारिश के दिनों में यह खंभा और सड़ जाएगा। हम लोगों में भय है कि कोई हादसा न हो जाए। गली में बच्चे खेलते हैं। बुजुर्ग टहलते हैं। कोई हादसा हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी।