फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य सेतु एप में इस तकनीकी को ऑन रखना लोगों को नहीं आ रहा रास

Sat, 09 May 2020 11:29 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
aarogya setu app - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है। यह एप लोगों को कोरोना वायरस के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद करता है। बहुत से लोग एप को डॉउनलोड करने के बाद या तो अनइंस्टॉल कर दे रहे हैं या लोकेशन और ब्लूटूथ को बंद कर दे रहे हैं। इससे लोगों की सही ट्रैकिंग में मुश्किल होगी। 

विज्ञापन


सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य लोगों को आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया है। एप के सही तरीके से काम करने के लिए फोन में इंटरनेट, लोकेशन और ब्लूटूथ हमेशा ऑन रखना होता है। जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने पर आसपास संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा सके।

एप में लोकेशन ऑन रहने पर 500 मीटर से लेकर 10 किलोमीटर के दायरे में एप डाउनलोड करने वाले लोगों की संख्या और आत्म परीक्षण में अस्वस्थ व्यक्तियों की संख्या भी बताता है। साथ ही इस दायरे में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या भी दर्शाता है। अगर आपके आसपास कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति है तो अलर्ट करता है। एप सही जानकारी तभी देगा जब फोन में हमेशा इंटरनेट, लोकेशन और ब्लूटूथ ऑन हो।
विज्ञापन


बहुत से लोग एप को लेकर फैली भ्रांतियों और बैटरी खपत ज्यादा होने के चलते एप को या तो अनइंस्टॉल कर दे रहे हैं या लोकेशन और ब्लूटूथ बंद कर दे रहे हैं। इससे एप से लोगों की ट्रेकिंग और सही सुरक्षा अपडेट में मुश्किल हो रही है। आईएमए के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय राय ने कहा कि आरोग्य सेतु एप को चलाने के लिए ब्लूटूथ और लोकेशन हमेशा ऑन रखना जरूरी है। इससे कोरना वायरस से सुरक्षा और जागरूकता में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें