Varanasi News: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत लगेगी। इसका उद्देश्य सुलह और समझौते के आधार पर लंबित वादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में निस्तारण कराना है।
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित ऐसे मामलों, जिनमें समझौते की संभावना है उनके निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत लगेगी। यह आयोजन मुख्य न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशन में चल रहे समाधान समारोह अभियान के तहत होगा।
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव एवं सिविल जज (सीडी) राजीव मुकुल पांडेय ने बताया कि जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला के निर्देशन में लोक अदालत का उद्देश्य सुलह और समझौते के आधार पर लंबित वादों का त्वरित, सरल और कम खर्च में निस्तारण कराना है।
इससे पक्षकारों के बीच आपसी संबंध भी बने रहेंगे और वर्षों तक न्यायालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिन मामलों में समझौते की संभावना है, उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में निपटाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए प्री-सिटिंग की तिथियां तीन, सात और 13 जुलाई निर्धारित की गई हैं।