फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EO आत्महत्या: परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, चालक को छोड़ अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ

Sat, 18 Jul 2020 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की ईओ मणि मंजरी राय के परिजन मौत के 12 दिन बीत जाने के बाद भी वाहन चालक को छोड़ किसी अन्य की गिरफ्तारी न होने से बेहद नाराज हैं। परिजनों ने कहा कि इस मामले की सीबीआई से जांच के लिए मांग की गई है। अगर आवश्यकता पड़ी तो आगे की भी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

ईओ मणि मंजरी के भाई विजयानन्द राय ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि पुलिस ने अब तक की कार्रवाई पर संतोषजनक कार्य नहीं किया है। घटना के दिन ही पुलिस इस मामले में गंभीर व संवेदनशील नजर नहीं दिखी। अब तक पुलिस ने केवल चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि शेष आरोपी अब भी घूम रहे हैं और बचने के लिए दावपेंच चल रहे हैं।


उन्होंने कहा कि हम लोग इस मामले की सीबीआई से जांच की मांग की है। उन्होंने दो दिन पहले जिलाधिकारी को जांच को लेकर अपना लिखित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। जिलाधिकारी ने निष्पक्ष जांच का अवश्य भरोसा दिलाया है, लेकिन आरोपी शासित दल से जुड़े व धन बल से रसूखदार हैं।

विज्ञापन

ऐसे में उनके परिवार को सीबीआई जांच से ही न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता एक अन्य आरोपी अखिलेश के साथ बाइक पर नगर पंचायत की फाइल लेते जाता स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने आज तक नगर पंचायत के रिकॉर्ड को नही खंगाला। पुलिस अब तक इस घटना में वाहन चालक चंदन के जरिए तरह-तरह की कहानी गढ़ रही है, जो अपना बयान बार बार अलग-अलग दे रहा है। पुलिस मामले को लेकर गंभीर रहती तो सभी आरोपी अब तक कानून के शिकंजे में रहते।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीबीआई जांच के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, अजय राय आदि जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मामले से जुड़े तथ्यों की सीडीआर खंगालने व अन्य सम्बंधित लोगों से पूछताछ के जरिए मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकामयाब रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें