लोग इस रास्ते में पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक स्थलों को भी देखते हुए सफर कर सकेंगे। पटना से वाराणसी तक के इस सफर का किराया फिलहाल तय नहीं किया गया है। वैसे अधिकारी का कहना है कि टूर का पैकेज सस्ता ही होगा, जिससे सभी वर्ग के लोग इसका आनंद ले सकें।
निदेशक ने बताया कि पीपीपी मॉडल के तहत यह सुविधा शुरू कराई जा रही है। यात्रियों की सुविधा की दृष्टि से जलयान पर दो रेस्टोरेंट होंगे। यात्रियों की मांग पर रास्ते में पड़ने वाले प्रदेशों, शहरों और पड़ावों के प्रमुख स्थानों के व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
रो-रो वैसेल जलयान के रेस्टोरेंट में एक साथ 50 लोग बैठ सकते हैं। यात्रियों के मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का बंदोबस्त किया गया है। यात्रियों के लिए घाट पर जेटी लगाई जाएगी। पर्यटकों की सुविधा के लिए दीघा घाट पर पार्किंग की सुविधा भी होगी