समर सिंह का मोबाइल लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित अपार्टमेंट के पार्किंग में खड़ी उसकी एक्सयूवी से पुलिस ने बरामद किया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार 25 मार्च की रात 2:15 बजे के लगभग समर को आकांक्षा दो बार कॉल की थी। समर ने पुलिस को बताया कि दोनों ही बार आकांक्षा की आवाज साफ नहीं आ रही थी, इसलिए वह कॉल काट दिया था। इसके बाद थके होने की वजह से मोबाइल को फ्लाइट मोड में डाल कर वह सो गया था।
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम के अनुसार, पूछताछ और कागजातों को खंगालने के बाद यह सामने आया है कि आकांक्षा और समर ने भोजपुरी के 25 म्यूजिक एलबम और एक फिल्म में साथ काम किया था। इसके लिए समर की ओर से आकांक्षा को नियमित भुगतान किया जाता था। पुलिस के अनुसार, ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है कि समर पर आकांक्षा का कोई बड़ा बकाया था।