बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल मंगलवार से मरीज डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शुरू होने वाली टेली मेडिसिन ओपीडी में जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक, गाइनेकोलॉजी और बाल रोग जुड़े परामर्श लिए जा सकेंगे। आईएमएस निदेशक की ओर से इस बारे में सोमवार को आदेश भी जारी कर दिया गया।
इसमें बताया गया कि संबंधित लोग 0542- 2368028 और 0542-2368029 पर चिकित्सकों से बात कर ऑनलाइन परामर्श ले सकते हैं। बताया कि जनरल मेडिसिन में डॉ. धीरज किशोर, डॉ. रंजन भटनागर, सर्जरी में प्रोफेसर पुनीत, डॉ. एसके तिवारी, आर्थोपेडिक में प्रोफेसर अमित रस्तोगी, डॉ. शिवम सिन्हा और गायनेकोलॉजी में डॉक्टर लवीना चौबे, जबकि पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट में प्रोफेसर राजनीति प्रसाद और डॉ. अंकुर सिंह मरीजों को परामर्श देंगे।