फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में मरीजों को मिल सकेगा ऑक्सीजन

Wed, 05 May 2021 10:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया आक्सीजन प्लांट का शिलान्यास, शनिवार से शुरू होगा कोविड मरीजों का इलाज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय अब ऑक्सीजन आपूर्ति में आत्मनिर्भर हो गया है। शनिवार से इस अस्पताल में 50 बेड का कोविड अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा। सभी बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा होगी। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को ऑक्सीजन प्लांट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


विधायक ने अपनी निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की संस्तुति की थी। इसके अलावा एमएलसी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने ऑक्सीजन जनरेटर लगवाने के लिए 50 लाख रुपये आवंटित किए थे। ऑक्सीजन जनरेटर मंगलवार को पहुंच गया। सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्लांट 125 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का है।
 
विज्ञापन

एक बार में कोरोना के गंभीर 25 रोगियों को ऑक्सीजन दिया जा सकेगा। भविष्य में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर चिकित्सा सुविधा बढ़ाई जाएगी। शास्त्री अस्पताल स्थित क्षय रोग वार्ड को खाली कराकर 50 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। सीएमएस डॉ. ए के उपाध्याय ने बताया कि कोविड अस्पताल के लिए दो चेस्ट स्पेशलिस्ट, दो एनेस्थेसिया चिकित्सकों के अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ की जरूरत की बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार से कोविड अस्पताल में मरीजों की भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

भाजपा सभासद संतोष शर्मा ने कोविड अस्पताल खोलने के लिए कुछ दिन पूर्व पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन भी किया था। विधायक सौरभ ने इसे गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी से बात की। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर कोविड अस्पताल बनाये जाने पर मुहर लगा दी थी। इस दौरान भाजपा के महानगर मंत्री डॉ अनुपम गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष द्विवेदी, अशोक जायसवाल, जितेंद्र पांडेय, विनोद सिंह पटेल, विवेक मिश्रा, अनिल गुप्ता, शुभम सिंह आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह सहित नगर की संस्था अभिनव विचार मंच के पदाधिकारी त्रिलोकी प्रसाद, जगदीश सिंह, एडवोकेट, अमूल्य चंद्र सिन्हा ने बधाई दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें