बच्चे भी हो रहे बीमार
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके उपाध्याय ने बताया कि पानी कम पीने से बच्चों में बुखार की समस्या देखी जा रही है। लू लगने से वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बताया कि बच्चों को बीमार होने से बचाने के लिए खुले एवं दूषित खानपान से बचें। बच्चों में डायरिया के ज्यादा लक्षण आ रहे हैं। बताया कि उल्टी दस्त होने पर बच्चों को अस्पताल पहुंचने से पहले ओआरएस देते रहें।