फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज परेशान: 83.87% स्कोर पाने वाले शिवपुर CHC में एक्स-रे ठप, रोजाना लौट रहे 70 पेशेंट; CMO बोले- हागा समाधान

Sat, 29 Aug 2026 11:00 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सीएचसी शिवपुर में टेक्नीशियन की कमी से एक्स-रे सेवा ठप है। इससे रोजाना 70 से अधिक मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड के लिए भी प्रतिदिन केवल 30 मरीजों की जांच हो रही है। गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी है। निजी जांच में मरीजों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक्स-रे कक्ष। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी शिवपुर में टेक्नीशियन की कमी के कारण एक्स-रे सेवा पूरी तरह ठप हो गई है। इससे चोट और गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पहुंचने वाले 70 से अधिक मरीजों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्स-रे की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल की एक्स-रे मशीन भी करीब पांच किलोमीटर दूर मानसिक चिकित्सालय भेज दी गई है।

विज्ञापन


सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यहां रोजाना केवल 30 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पा रहा है। निर्धारित संख्या पूरी होने के बाद पहुंचने वाले मरीजों को अगली तारीख दे दी जाती है। इससे सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है, जिन्हें जांच के लिए दोबारा अस्पताल आना पड़ रहा है।

शिवपुर स्थित सीएचसी में रोजाना औसतन 400 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या चोटिल मरीजों और गर्भवती महिलाओं की होती है। एक्स-रे की सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी लैब में 200 से 400 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, अल्ट्रासाउंड के लिए 600 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तरना से आए मरीज के तीमारदार राकेश दुबे ने बताया कि वह भतीजे के पैर में चोट लगने के बाद सीएचसी पहुंचे थे। डॉक्टर ने एक्स-रे कराने के लिए कहा, लेकिन अस्पताल में सुविधा नहीं होने के कारण बाहर से जांच करानी पड़ी। इसके लिए उन्हें 250 रुपये खर्च करने पड़े।

शिवपुर स्टेशन निवासी ऋषि गुप्ता पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी, लेकिन समय से जांच नहीं हो सकी। उन्हें अगले दिन की तारीख दे दी गई।

खास बात यह है कि 13 अगस्त को ही सीएचसी शिवपुर को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) में 83.87 प्रतिशत स्कोर मिला था। इसके बावजूद जरूरी जांच सुविधाओं के प्रभावित होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज दुबे ने बताया कि टेक्नीशियन और जांच सुविधाओं की समस्या से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को अवगत कराया जा चुका है। जल्द ही एक्स-रे और अन्य सुविधाएं सुचारू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें