फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज हुआ लापता, अस्पताल में मचा हड़कंप 

Sun, 29 Apr 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर - फोटो : self
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में घटी एक घटना ने अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं और मरीजों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। यहां जनरल वार्ड में भर्ती एक मरीज शनिवार को अपने बेड से गायब हो गया।
विज्ञापन


उसके परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इधर मरीज के लापता होने की जानकारी फैलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों ने लंका पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश कर रही है।

रामनगर थाना क्षेत्र निवासी लक्ष्मीनारायण बीते दिनों सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए था। परिजनों ने उसे 24 अप्रैल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सिर में चोट आने के कारण ऑपरेशन करने के बाद उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया।
विज्ञापन


उसके बाद 26 अप्रैल को लक्ष्मीनारायण को जनरल वार्ड के बेड न.10 पर शिफ्ट किया गया। शनिवार की शाम अचानक मरीज वार्ड से गायब हो गया। परिजनों ने अस्पताल में उसकी खोज की पर वह कहीं नहीं मिला।

पत्नी आशा कुमारी ने बताया कि सिटी स्कैन कराने के लिए पर्ची लेने गई हुई थी। तब लक्ष्मीनाराण के साथ उनकी बहन मौजूद थी। वह भी किसी काम से बाहर गई और जब वापस लौटी तो वह बेड से लापता था।

अस्पताल कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे में देखा तो लक्ष्मीनारायण कुछ अज्ञात लोगों के साथ अस्पताल से बाहर जाते दिखा। रविवार सुबह पत्नी आशा कुमारी ने लंका थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें