फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: पुलिस की मनमानी से मरीज की मौत, समय से नहीं पहुंच पाया अस्पताल

Sat, 04 Apr 2020 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दवा-उपचार के लिए लॉकडाउन में भी किसी को न रोने जाने के निर्देश के बावजूद पुलिस मनमानी कर रही है। पुलिस की इस मनमानी से ही प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक की समय से उपचार के अभाव में मौत हो गई।

विज्ञापन


घरवालों का आरोप है कि प्रयागराज सीमा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मरीज को लेकर जिले से बाहर जाने नहीं दिया। नतीजा समय से उपचार के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया। मामला जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव का है। हालांकि पुलिस के अफसर इससे साफ तौर पर इनकार कर रहे हैं। 

बक्शा थाना क्षेत्र के धनियामऊ गांव निवासी अमरनाथ यादव(55)  प्राथमिक विद्यालय बेलहटा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। उनका उपचार प्रयागराज मेडिकल चौराहे के निकट स्थित सरस्वती हार्ट केयर सेंटर से चल रहा था। गुरुवार को अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हुआ तो परिवार के लोग निजी वाहन से लेकर प्रयागराज जाने लगे। जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर और प्रयागराज के फूलपुर थाने की सीमा पर पहुंचे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन

परिवार के लोगों का आरोप है कि उन्होंने अस्पताल का पर्चा और गाड़ी में गंभीर अवस्था में मरीज को दिखाया फिर भी वहां की पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ा। सारी कोशिश नाकाम हो गई तो घर वाले मायूस होकर मरीज को लेकर जौनपुर लौट आए। शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

मृतक के भतीजे दीनानाथ यादव का कहना है कि जिस स्थान पर पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया वहां से अस्पताल की दूरी महज 40 किलोमीटर थी। करीब आधे घंटे का समय पुलिस चेक पोस्ट पर ही बीत गया। बाद में वहां से 60 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के अस्पताल पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी। जहां उपचार शुरू होने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। अमरनाथ अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी पत्नी प्रभावती देवी, बेटा राहुल, दीपक समेत अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

जौनपुर एएसपी सिटी डॉ. अनिल पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन में किसी मरीज को या फिर दवा लेने के लिए कोई मेडिकल पर जा रहा है तो उसे पुलिस नहीं रोक सकती। यह निर्देश सरकार की ओर से भी जारी किया गया है। जिले के सभी थानेदारों को इसका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रयागराज जिले की पुलिस ने ऐसा किया है तो गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें