फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में धर्मांतरण कराने के आरोप में पादरी गिरफ्तार

Sun, 12 Jan 2020 08:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
a - फोटो : a
विज्ञापन

दुबारी थाना क्षेत्र के दुबारी के मल्लाह टोलिया पुरवे में धर्मान्तरण कराये जाने एवं बाइबिल पुस्तक वितरण कराने के आरोप में पुलिस ने रविवार को पादरी को गिरफ्तार किया। जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

विज्ञापन

 

मल्लाह टोलिया पुरवे में कई गांवों से महिला एवं पुरुष खासी संख्या में इकट्ठा हो रहे थे। धर्मातंरण की भनक लगते ही भाजपा के सेक्टर प्रभारी मुन्ना सिंह, मोती चौहान, कौशल चौहान, पवन सिंह, मनोज चौहान महेंद्र पाल आदि को हो गई। जिस पर विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह एवं दुबारी चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां मौजूद विभिन्न गांवों से आये हुए लोगों से पूछताछ की।

इस दौरान लोगों के हाथों में बाइबिल मिलीं। इसी बीच पुलिस को चकमा देकर पादरी मौके से भाग निकला। लेकिन पूछताछ के आधार पुलिस ने कथित पादरी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पादरी को हिरासत में लिया गया है। पादरी पंकज घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव का निवासी है। उसके विरुद्ध शांति भंग की आशंका की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें