आज नहीं हो पाएगी 35 ई बसों की सवारी
- स्वास्थ्य विभाग को दी गईं बसें, 15 बसों के संचालन का दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित सम्मेलन में शामिल एक हजार मेहमानों को लाने व वापस ले जाने के लिए 35 ई-बसें लगाई गई हैं। बसें बृहस्पतिवार को दिनभर आम यात्रियों से दूर रहेंगी। सिर्फ वीआईपी ही आ-जा सकेंगे। हालांकि, उपलब्ध 15 और बसों को चलाने का दावा किया गया हैद्ध।
सम्मेलन में देश-विदेशज्ञ के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इसीलिए स्वास्थ्य विभाग ने परिवहन निगम से 35 ई-बसों की मांग की थी। विभाग का तर्क था कि ई बसों के जरिये मेहमानों को सुरक्षित व सुविधाजनक तरीके से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जा सकेगा। इसी का नतीजा रहा कि परिवहन निगम ने बसों को स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम के लिए आरक्षित कर दिया। एआरएम एके सिंह ने मुताबिक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में वाहनों के संचालन पर रोक है। 35 बसों को स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया गया है।