फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी पहल: स्टेशनों पर खरीद सकेंगे भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल, यात्रियों को समृद्ध विरासत से जोड़ेगा रेलवे

Mon, 01 Sep 2025 12:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Railway News: रेलवे स्टेशनों पर यात्री अब भाप और इलेक्ट्रिक इंजन के मॉडल खरीद सकेंगे। इससे नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे के विकास क्रम को समझने में भी मदद मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को अपनी समृद्ध विरासत और तकनीकी प्रगति से जोड़ने के लिए एक अनूठी पहल की है। अब यात्री ट्रेन यात्रा के दौरान स्टेशनों पर दुकानों पर भाप और इलेक्ट्रिक इंजनों के मॉडल खरीद सकेंगे। पहले दो प्रकार के मॉडल उतारे जाएंगे, जो रेलवे के भाप के युग से लेकर आधुनिक विद्युतीकरण तक के सफर को दर्शाएंगे।

विज्ञापन


यह नई पीढ़ी को भारतीय रेलवे के विकास क्रम को समझने में भी मदद करेगा। पहला, एक बड़ा मॉडल है जिसका वजन लगभग 850 ग्राम है। इसकी लंबाई 300 मिमी और चौड़ाई 100 मिमी है। इस विस्तृत और आकर्षक मॉडल की कीमत 1900 रुपये रखी गई है। 

दूसरा मॉडल आकार में छोटा और वजन में 450 ग्राम का है। इसकी लंबाई 200 मिमी और चौड़ाई 75 मिमी है। इस कॉम्पैक्ट मॉडल को यात्री 1400 रुपये में खरीद सकते हैं। दोनों ही मॉडलों के डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि वे असली इंजनों की प्रतिकृति लगें और लंबे समय तक सुरक्षित रखे जा सकें।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Exclusive: बीएचयू में हर साल 200 कैंसर पीड़ित बच्चों का इलाज, इनमें 60 फीसदी केवल ब्लड कैंसर; वजह जान लें
विज्ञापन


यह बच्चों के लिए मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान का एक उत्कृष्ट स्रोत भी साबित होगा। यह केवल एक स्मृति चिह्न नहीं है, बल्कि यह भारतीय रेलवे की अटूट यात्रा और प्रगति की कहानी कहता है। रेलवे भविष्य में इस तरह के और भी नवीन उत्पादों को यात्रियों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहा है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें