कोरोना काल में स्पाइस जेट एयरलाइंस कंपनी ने यात्रियों के लिए नई दिल्ली से यूएई के बीच रविवार से 26 जुलाई तक विशेष विमान सेवा शुरू किया है। इन विमान में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड परीक्षण कराने की आवश्यकता नहीं है। आरकेटी रास अल खैमाह एयरपोर्ट पर यात्रियों का कोविड टेस्ट मुफ्त में किया जाएगा।
इसके बाद इन यात्रियों को आरकेटी से दुबई, अबुधाबी और शारजाह के लिए नि:शुल्क चार्टर्ड बस से भिजवाया जाएगा। देश के अन्य शहरों दिल्ली, कोच्चि से आरकेटी एयरपोर्ट के लिए विशेष विमान सेवा शुरू किया गया है। पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में यात्री यूएई जाते हैं।
पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश के यात्रियों को बहुत राहत हो जाएगी। स्पाइसजेट के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि दिल्ली से यूएई जाने वाले सभी यात्रियों का कोविड टेस्ट जो 96 घंटे के अंदर करवाना था। अब भारत में नहीं करवाना पड़ेगा, यह कोविड टेस्ट यूएई एयरपोर्ट पर ही किया जाएगा। यूएई एयरपोर्ट से शारजाह, दुबई और अबुधाबी आदि के लिए चार्टर्ड बस से फ्री में यात्रियों को भेजा जाएगा।