फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : मेरठ से काशी का सफर 12 घंटे में पूरा होगा, आप भी जान लें वंदे भारत का नया शेड्यूल

Thu, 19 Dec 2024 03:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी किया है। अभी इसके तारीख की घोषणा की जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वाराणसी से सुबह 9.10 बजे चलकर रात 9.05 बजे मेरठ पहुंचेगी। दूरी अधिक होने के कारण इस ट्रेन के दो रैक चलेंगे।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलेगी। अब मेरठ से वाराणसी का सफर 12 घंटे में पूरा होगा। रेलवे ने ट्रेन का टाइम शेड्यूल जारी कर दिया है। चलने की तारीख की जल्द घोषणा की जाएगी। वंदे भारत का वाराणसी तक विस्तार होने से मेरठ समेत अन्य जनपद के यात्रियों को अयोध्या और वाराणसी दोनों तीर्थ स्थलों तक सीधी ट्रेन मिल गई है।

विज्ञापन


इसी साल 31 अगस्त को मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। मेरठ के निवासी इस ट्रेन को वाराणसी तक चलाने की मांग कर रहे थे। अयोध्या के लिए भी ट्रेन की मांग की जा रही है। रेलवे ने मेरठ-लखनऊ वंदे भारत को रेलवे ने वाया अयोध्या होकर वाराणसी तक चलाने की घोषणा कर दी है। 

रेलवे ने समय सारणी भी जारी कर दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि मेरठ से ये ट्रेन सुबह 6.35 बजे चलकर शाम 6.25 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वहीं, वाराणसी से सुबह 9.10 बजे चलकर रात 9.05 बजे मेरठ पहुंचेगी। दूरी अधिक होने के कारण इस ट्रेन के दो रैक चलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

समय सारणी
  • 22490 मेरठ सिटी-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • मेरठ सिटी सुबह - 6:35 बजे
  • मुरादाबाद -8:35/8:40 बजे
  • बरेली 9:56/9:58 बजे
  • लखनऊ-दोपहर 1:45 बजे/1:55 बजे
  • अयोध्या- शाम 3:53/3:55 बजे
  • वाराणसी- शाम 6:25 बजे
  • 22489 वाराणसी -मेरठ सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • वाराणसी- सुबह 9:10 बजे
  • अयोध्या- सुबह 11:40 बजे/11:42 बजे
  • लखनऊ- दोपहर 1:40 बजे/1:50 बजे
  • बरेली-शाम 5:15/1:17 बजे
  • मुरादाबाद- शाम 6:50/6:55 बजे
  • मेरठ सिटी रात -09:05 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें