फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा से खिलवाड़: काशी में गंगा में नौकायन के दौरान लापरवाही की हद, बिना लाइफ जैकेट कराई जा रही सैर

Sun, 15 Feb 2026 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में गंगा घाटों पर नाविकों की लापरवाही देखी जा रही है। महाशिवरात्रि पर भीड़ को देखते हुए ज्यादा रुपये कमाने के होड़ में श्रद्धालुओं की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। 
विज्ञापन
नाव पर बिना लाइफ जैकेट की सवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर गंगा किनारे श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ के बीच नौकायन को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कई नाविक श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट पहनाए ही गंगा की सैर करा रहे हैं। जबकि प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश है कि नाव पर सवार प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य है।

विज्ञापन


इन दिनों घाटों पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग गंगा आरती और नौका विहार का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए कुछ नाविक सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं। कई नावों में पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद नहीं हैं, और जहां हैं भी, वहां श्रद्धालुओं को पहनने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा। इससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है।

सुरक्षा कर्मियों ने घाटों पर लगातार निगरानी तेज कर दी है। पुलिस और जल पुलिस के जवान नाविकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दे रहे हैं। समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि गंगा में जलस्तर और धारा की स्थिति को देखते हुए एहतियात बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Childhood Cancer Day: बीएचयू में पांच साल में 38 बच्चों का ट्रांसप्लांट, हर साल 200 नए मरीज; ऐसे बरतें सावधानी
विज्ञापन


सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे बिना लाइफ जैकेट नाव पर सवार न हों। यदि कोई नाविक नियमों की अनदेखी करता है तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या जल पुलिस को सूचना दें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घाटों की पवित्रता और आस्था के साथ-साथ सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में प्रशासन और आमजन दोनों की सतर्कता से ही किसी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें