फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की लेटलतीफी पर फूटा यात्रियों का गुस्सा, ट्रैक पर फूंका रेलमंत्री का पुतला

Thu, 19 Oct 2017 07:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/मुगलसराय
विज्ञापन
50 मिनट तक खड़ी रही कुछमन रेलवे स्टेशन पर जन साधारण ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहारी मौसम में अपने घरों की ओर जा रहे यात्रियों का गुस्सा ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण गुरुवार को फूट पड़ा। जनसाधारण एक्सप्रेस लेट हुई तो नाराजा यात्रियों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर रेलमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका।
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनस से दानापुर जा रही 13258 डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे दानापुर मंडल के कुछमन रेलवे स्टेशन पर खड़ी हो गई। इससे नाराज यात्रियों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर रेलमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। चालक ने मंडलीय अधिकारियों को सूचना देकर सुरक्षा की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 12 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन दानापुर के लिए रवाना हुई। 

ट्रेन चालक ने बताया कि वह मुगलसराय रेलवे स्टेशन से सवा दस बजे ट्रेन को लेकर दानापुर के लिए रवाना हुआ। ट्रेन पहले से ही सवा छह घंटे विलंबित थी। कुछमन में सिग्नल न मिलने के कारण साढ़े दस बजे ट्रेन को रोक दिया गया। पहले से ही सवा छह घंटे विलंबित चल रही ट्रेन के यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने चालक से ट्रेन रोकने की वजह पूछी।
विज्ञापन


गोपी सिंह ने बताया कि आगे सिग्नल नहीं है, जिस पर यात्री उससे मारपीट पर उतर आए। चालक ने वाकी टाकी से उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग की। सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने पर वह शांत हो गया। यात्रियों ने रेलमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। 

यात्रियों ने चालक से लाल झंडी लेकर मुगलसराय की ओर आ रही कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस को रोक दिया। हंगामे और दो ट्रेनों के खड़ा हो जाने से क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया, तब ट्रेन 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई।

सीतामढ़ी निवासी लंकेश, लक्खीसराय निवासी मृत्युंजय और विजेंद्र, जहांनाबाद निवासी दीपक और आरा निवासी मुकेश ने बताया कि दीपावली पर घर जाने के लिए उन्होंने ट्रेन पकड़ी लेकिन अत्यधिक विलंब हो जाने की वजह से देर शाम तक घर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन


चालक गोपी सिंह और सहायक चालक एनएन सेन ने कहा कि दानापुर पहुंचकर वे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध न होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें