फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संसद की घटना पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उठाए सवाल, बोले- गिरफ्तार किए जाएं भाजपा सांसद

Thu, 14 Dec 2023 06:08 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी कांग्रेस सांसद के लेटर पैड पर विजिटर पास जारी हुआ होता तो अब तक सत्ताधारी दल उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी निकाल चुका होता। ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
अजय राय (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि लोकसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान घटना निंदनीय है। प्रारंभिक जांच में भाजपा के मैसूर सांसद प्रताप सिम्हा के लेटर पैड पर विजिटर पास मिलने की बात सामने आई है। ऐस में सांसद पर कार्रवाई में इतना विलंब क्यों हो रहा है? उक्त सांसद पर कब कार्रवाई की जाएगी। कोई कांग्रेसी सांसद होता तो अभी तक आप पूरे देश और दुनिया में कोहराम मचा चुके होते।

विज्ञापन


देश का कानून भाजपा और अन्य लोगों के लिए अलग-अलग
गुरुवार को बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी कांग्रेस सांसद के लेटर पैड पर विजिटर पास जारी हुआ होता तो अब तक सत्ताधारी दल उसका पाकिस्तानी कनेक्शन भी निकाल चुका होता। ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए। जाहिर सी बात है कि इतनी बड़ी लोकसभा हाई सिक्योरिटी के साथ बनाई गई और अंदर बैठने वाले व्यक्ति ही ऐसे लोगों का पास बनवा रहे हैं। अभी तक भाजपा सांसद के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, तो क्या देश का कानून भाजपा के लोगों के लिए और अन्य लोगों के लिए अलग-अलग है। 

भाजपा सांसद की सदस्यता रद्द करने की मांग
अजय राय ने मांग की है कि भाजपा सांसद प्रीतम सिम्हा की सदस्यता रद्द करते हुए उनकी गिरफ्तारी कर उनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। सांसद सीधे-सीधे दोषी हैं जिन्होंने उन्हें पास मुहैया करवाया है। वहीं रही बात सुरक्षा चेक से स्मोक बम और माचिस लेकर लोकसभा में घुसना यह भी बड़ी चूक है। लोकसभा में कुछ भी ले जाना इतना आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें