फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से हल्दिया के बीच अगले माह चलेंगे 10 जहाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जयेंद्र चतुर्वेदी
विज्ञापन

वाराणसी। वाराणसी से हल्दिया के बीच गंगा में विकसित हो रहे जलमार्ग पर अडानी ग्रुप 10 जलपोतों का संचालन करेगा। अगले महीने से इसकी शुरुआत हो जाएगी। जलपोत संचालन और पटना से फरक्का तक जलमार्ग विकास (ड्रेजिंग इत्यादि) पर लगभग डेढ़ हजार करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट की उम्मीद जताई जा रही है।
लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-2 में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मल्टीमोडल रिवर टर्मिनल वाराणसी को विकसित करने की बात कही। इस टर्मिनल को पीपीपी मॉडल पर चलाया जाना है। इसके लिए टेंडर होने हैं। गंगा में चलाए जाने वाले जलपोतों की क्षमता 300 टन से लेकर 2000 टन तक होगी। हल्दिया से वाराणसी के बीच कम क्षमता वाले जहाज और पटना टर्मिनल तक दो हजार टन क्षमता के जहाज चल सकेंगे।
विज्ञापन

गंगा में 1620 किलोमीटर लंबे इलाहाबाद-हल्दिया जलमार्ग (वाटरवेज-1) का किया जा रहा है। वाराणसी में पिछले साल ही राल्हूपुर में मल्टीमोडल टर्मिनल तैयार हो गया था और कंटेनर का आवागमन भी शुरू हो चुका है। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) प्रथम फेज में वाराणसी से हल्दिया के बीच जलमार्ग विकसित कर रहा है। अगस्त में हल्दिया के मल्टीमोडल टर्मिनल को शुरू करने की योजना है जो वाराणसी में निर्मित टर्मिनल से भी बड़ा है। इस मार्ग पर पंद्रह सौ से दो हजार टन क्षमता के बड़े मालवाहक जलपोतों का संचालन किया जा सकेगा। इलाहाबाद-हल्दिया के बीच प्रस्तावित जलमार्ग-1 परियोजना पर 5,369 करोड़ की लागत आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

फ्रेट विलेज का हो रहा विकास
आईडब्ल्यूएआई वाराणसी में 100 एकड़ भूमि पर फ्रेट विलेज बनाने की योजना पर भी काम कर रहा है। इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। इसमें वाराणसी के साथ मिर्जापुर में भी जमीन अधिग्रहित की जा रहा है। यहां कंपनियां अपने बेयर हाउस और पैकेजिंग प्लांट आदि लगा सकेंगी। फ्रीजिंग और छोटी-छोटी यूनिट भी स्थापित हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें