फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pariksha Pe Charcha: वाराणसी की छात्रा की प्रतिभा को पीएम मोदी ने सराहा, पेंटिंग के बारे में पूछे सवाल

Sat, 28 Jan 2023 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में काशी के बच्चों का हुनर छाया रहा है। प्रदर्शनी का अवलोकन कर पीएम मोदी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा खुशी से बातचीत की। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ छात्रा खुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में काशी के बच्चों का हुनर छाया रहा है। प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के छात्र-छात्राओं ने छाते व मास्क पर भाव उकेरे थे। प्रदर्शनी का अवलोकन कर पीएम ने केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा खुशी से बातचीत की। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने खुशी द्वारा काशी तमिल संगमम पर आधारित चित्रकारी की सराहना की। खुशी ने बताया कि पीएम ने बातचीत के दौरान पेंटिंग के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि तमिल दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा है। प्रदर्शनी के दौरान केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के कला शिक्षक कौशलेश के निर्देश में 20 विद्यार्थियों द्वारा तैयार 16 छाता व छह मास्क पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया।

बीएचयू की 8 छात्राओं ने बढ़ाया काशी का मान 
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के दृश्य एवं मंच कला संकाय की आठ छात्राओं ने नई दिल्ली में 26 जनवरी की परेड में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। एक माह पूर्व संस्कृति एवं रक्षा मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली में वंदे भारतम प्रतियोगिता कराई गई थी।

विज्ञापन

बीएचयू की छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगियों का चयन परेड के लिए किया गया था। वाराणसी से चयनित मान्या सिंह, कुमकुम रस्तोगी, युविका, जाह्नवी, रानो चौबे, जागृति, तुलसी, श्रेया तथा वर्षा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

बच्चों ने सुना पीएम का मंत्र, अमल करने का लिया संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पर चर्चा कर बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। सभी स्कूलों में तालकटोरा स्टेडियम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। पीएम ने वाराणसी के किसी छात्र से बात तो नहीं की लेकिन उनकी हर बात को विद्यार्थियों ने ध्यान से सुना और उन पर अमल करने का संकल्प लिया। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू, आर्य महिला इंटर कॉलेज, निवेदिता शिक्षण सदन बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के छात्रों, अभिभावकों ने पीएम की बातें सुनीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें