आत्महत्या की जानकारी परिजनों को सुबह हुई, जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की लाश के पास तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है।
उसमें उसने अपनी मौत के लिए मामा-मामी और एक युवक को दोषी बताते हुए लिखा है कि मम्मी-पापा को कभी परेशान नहीं होने दूंगी। साथ ही मामा-मामी को खुश नहीं रहने दूंगी। यह भी लिखा है कि युवक की वजह से दो-दो लड़कियां अपनी जान दे चुकी हैं। किशोरी ने अपने सुसाइड नोट में युवक का नाम लेकर लिखा है कि तुम यदि मेरी बात मान गए होते तो मैं भी इस दुनिया में रहती।
नगरा थानाध्यक्ष विवेक पांडेय ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संबंधित आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।