फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोधियों की होगी हालत खराब, यूपी की जनता भाजपा के साथः पंकज

Sun, 18 Dec 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बोले, खंड खंड होगी सपा की साइकिल, कांग्रेस की अभी से खड़ी हुई खाट, बसपा का हाथी धराशायी हो जाएगा
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने रविवार को विरोधियों पर जमकर हमला बोला। भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल खंड खंड होगी, बसपा का हाथी भी धराशायी हो जाएगा तो कांग्रेस की खाट अभी खड़ी हो गई है। सपा और कांग्रेस मिल जाएं तब भी सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा इस बार सपा, बसपा और कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाएंगे। यूपी की जनता भाजपा के साथ है, हम 300 से ज्यादा का आंकड़ा पार करने वाले हैं।  रविवार को कैंटोमेंट स्थित पंचवटी लॉन में आयोजित सम्मेलन में पंकज सिंह ने नोटबंदी को एतिहासिक फैसला बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कि जब पीएम ने 56 इंच का सीना दिखाया तो विपक्षी सात दिन की मोहलत मांगने लगे। पंकज ने कहा कि अतीक और मुख्तार के बल पर चुनाव जीतने वालों को सबक सिखाएंगे।
विज्ञापन


सपा में रार पर भी तंज कसा। जेएनयू में नारेबाजी प्रकरण की निंदा की। कहा कि राहुल गांधी को इस बार प्रदेश में प्रत्याशी नहीं मिलेंगे। मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न के साथ तलवार भेंट की गई।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को कैशलेस लेनदेन का तरीका सिखाया गया। कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं ने वाहन जुलूस निकाला।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें