फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विमान में बम है...': भाग रहे यात्री को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा, रोकी फ्लाइट, IB-LIU ने की जांच; जानें मामला

Sun, 27 Apr 2025 02:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Airport: वाराणसी स्थित बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान में बम की अफवाह पर हड़कंप मच गया। विमान एक दिन बाद यानी रविवार की सुबह उड़ान भर सकी। आईबी-एलआयू की टीम यात्री को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबतपुर शनिवार की रात 9:55 बजे वाराणसी से बैंगलोर जाने के लिए 159 यात्रियों को लेकर तैयार इंडिगो का विमान संख्या 6ई 499 में एक कनेडियन विमान यात्री निशांथ योहानाथन ने हंगामा करते हुए कहा कि उसके हैंड बैग में बम है, तुम सब मरोगे। 

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही क्रू मेंबर्स ने तत्काल पायलट को दी। पायलट ने एटीसी से संपर्क कर इसकी सूचना दी। एयरलाइन को बताया कि विमान को उड़ान भरने से रोकने के साथ ही रनवे से वापस लाया गया।

सीआईएसएफ के अधिकारियों सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल अपना पोजिशन लेते हुए विमान को आइशोलेशन वे में खड़ा कर दिया गया। विमान की लंबी जांच की गई। विमान यात्रियों को एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग में पूरी रात बितानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मचा हड़कंप

यात्री डरे सहमे रहे। संदिग्ध यात्री से गहन पूछताछ की गई। हालांकि, इस दौरान यात्रियों के पास कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिला। विमान दूसरे दिन रविवार सुबह 7:35 बजे 158 यात्रियों को लेकर उड़ान भरा।

कनेडियन यात्री को फूलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। यहां यात्री के पास से कनाडा का पासपोर्ट मिला है। वहीं, आईबी और एलआयू सहित अन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा यात्री से गहन पूछताछ की जा रही है।

फूलपुर एसएचओ ने बताया कि यात्री को थाने लाया गया है। यहां आईबी-एलआयू सहित अन्य खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई। यात्री पर एफआईआर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें