फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Traffic: जाम की चपेट में पांडेयपुर-चौकाघाट मार्ग, गलियों में भी ट्रैफिक; फंसे रहे एंबुलेंस और स्कूली वाहन

Wed, 03 Jul 2024 11:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के कई इलाके बुधवार की सुबह से ही जाम की चपेट में आ गए। पांडेयपुर जाम होने के कारण अर्दली बाजार, भोजूबीर, हुकुलगंज, चौकाघाट मार्ग पर वाहन रेंग रहे थे।
विज्ञापन
पांडेयपुर-चौकाघाट मार्ग पर लगा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी का पांडेयपुर-चौकाघाट मार्ग बुधवार की सुबह भीषण जाम की चपेट में रहा। इस कारण स्कूल वाहन और एंबुलेंस को काफी दिक्कतें हुईं। लोक काफी देर तक खड़े रहे। यातायात पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद जाम की समस्या जस की तस बनी रही।

विज्ञापन


जाम से राहत पाने के लिए राहगीर गलियों का सहारा ले रहे थे, जो पहले से जाम थीं। गलियों में ऑटो-टोटो रिक्शा वाले भी घुस आए थे।

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम रूट की ई-बसें अब मार्कंडेय महादेव रूट पर चलेंगी
सावन को देखते हुए रूट डायवर्जन और अन्य की तैयारियों में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड जुट गया है। सावन के दौरान श्रीकाशी विश्वनाथ धाम रूट पर रविवार और सोमवार को अमूमन डायवर्जन के चलते सिटी ई-बसों को गोदौलिया की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

ऐसे में कैंट-गोदौलिया रूट पर चलने वाली ई-बसों को मार्कंडेय महादेव कैथी रूट पर चलाने की तैयारी चल रही है। कैंट स्टेशन से हर 20 से 30 मिनट पर ई-बसें मार्कंडेय महादेव के लिए चलाई जाएंगी। पखवारे भर के अंदर इन ई-बसों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा।

कैंट स्टेशन से गोदौलिया के बीच हर आधे घंटे पर ई-बस सेवा संचालित की जा रही है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम और गंगा आरती दर्शन पूजन को जाने वाले श्रद्धालुओं से बसें तुरंत फुल हो जाती हैं। यही कारण है कि दबाव अधिक होने पर इस रूट पर ई-बसों का फेरा भी बढ़ाया जाता है। हालांकि अब सावन में गोदौलिया, गिरजाघर चौराहा नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में ई-बसें इस रूट पर नहीं चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट अधिकारियों के अनुसार इस रूट की ई-बसों को मार्कंडेय महादेव कैथी और स्वर्वेद मंदिर रूट पर चलाया जाएगा। इससे आय और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी भी होगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के एमडी गौरव वर्मा ने बताया कि सावन माह की तैयारियों के तहत ई-बसों के संचालन का नया खाका खींचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें