फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव वाराणसी : हंगामा, नोकझोंक और झड़प के बीच 68 फीसदी हुआ मतदान, फर्जी वोटिंग के चलते कई बूथों पर हंगामा

Mon, 19 Apr 2021 07:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

फर्जी वोटिंग के चलते कई बूथों पर हंगामा करने वालों को पुलिस ने लाठी पटक कर खदेड़ा
खनांव केंद्र पर फर्जी मतदान अधिकारी पकड़ा गया
विज्ञापन
वाराणसी में सोमवार को पंचायत चुनाव के दौरान उमरहा प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र में लगी महिलाओं एवं पुरुषों की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पंचायत चुनाव में  सोमवार को हंगामा और झड़प के बीच 68 फीसदी मतदान हुआ। कोरोना के बढ़ते मामले के बाद भी मतदाताओं में उत्साह रहा। फर्जी वोटिंग की शिकायत पर कई बूथों पर हंगामा हुआ। पुलिस ने लाठी पटक कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। जिले में 694 ग्राम पंचायतों के 2592 बूथों पर मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर रात साढ़े आठ बजे तक मतदान हुआ।  चिरईगांव ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य के सेक्टर नंबर 4 की प्रत्याशी  सुशीला सोनकर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद भी मतदान जारी रहा। कई बूथों पर मतदाताओं का सूची में नाम नहीं होने से हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पंचायत चुनाव के दौरान उमरहा प्राथमिक विद्यालय चिरईगांव मतदान केन्द्र में मतदान के बाद उंगली में लगी स्याही दिखाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के खनांव केंद्र पर एक व्यक्ति फर्जी मतदान अधिकारी पकड़ा गया। सेवापुरी ब्लाक के इसरवार गांव में वोट डलवाने को लेकर हल्की झड़प हुई। डाफी पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर प्रधान प्रत्याशी संजय पांडेय धरने पर बैठे। पुलिस ने मामला शांत कराया। हरदासीपुर में फर्जी वोटिंग को लेकर नोकझोंक हुई। ठठरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदर्श मतदान केंद्र के समीप खड़े लोगों को मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे आईजी एसके भगत ने खदेड़ा। सेवापुरी ब्लाक के ठठरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में खंभे से लटक रहे बिजली का जर्जर तार टूट कर गिर गया। हालांकि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। 15 मिनट के बाद ग्रामीणों ने बिजली कटवाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें