फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओदरहां गांव के प्रधान बने वरुण चौरसिया, 70 वोट से जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मतगणना पूरी होने के बाद ओदरहां गांव के प्रधान वरुण चौरसिया बने। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 70 वोटों से हराया। वरुण को कुल 311 मत जबकि उपविजेता श्याम धनी को 241 मत मिले। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सेवापुरी की ओदरहां गांव में प्रधान प्रत्याशी की मौत चलते दोबारा मतदान कराया गया है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के महिला प्रत्याशी शीला देवी की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद पुन: 9 मई को चुनाव संपन्न हुआ था। जिसकी मतगणना ब्लॉक मुख्यालय पर हुई। चुने गए ग्राम प्रधान को आरओ प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने जीत की घोषणा के साथ प्रमाण पत्र सौंपा। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय में मतपत्रों का मिलान करने के बाद गिनती शुरू की गई है। मतगणना स्थल पर उन्हीं एजेंट को प्रवेश दिया गया, जो कोरोना जांच में पूरी तरह फिट थे। इस दौरान एसडीएम राजातालाब सिद्धार्थ कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी दिवाकर सिंह, एडीओ पंचायत रमेश कुमार दुबे, एडी एजी दिनेश प्रताप सिंह, बिहारी लाल कुशवाहा, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा चार सीटें प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य की सीट रिक्त है। जिन पर आयोग दोबारा चुनाव कराएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने आयोग को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें