दिवाली पर इन घरों में होता है माता लक्ष्मी का वास
- फोटो : amar ujala
नरक चतुर्दशी 23 अक्तूबर की शाम को 6.04 बजे से आरंभ होगी और 24 अक्तूबर की शाम को 5.28 बजे तक रहेगी। अत: नरक चतुर्दशी और छोटी दीपावली 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। रविवार को हस्त नक्षत्र, ऐंद्र व वैधृति योग रहेगा। इस दौरान मास शिवरात्रि भी मिल रही है। कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि को सायंकाल मेष लग्न में श्री हनुमान जी का जन्म माना जाता है। मेष लग्न शाम को 4.58 बजे से शाम 6.36 बजे तक है।
दीपावली पूजन का मुहूर्त
दीपावली का पर्व 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पूजन के लिए प्रदोषकाल, स्थिरलग्न एवं निशीथ काल लाभकारी होता है। कार्तिक कृष्णपक्ष की अमावस्या 24 अक्तूबर की शाम 5:28 से 25 अक्तूबर की शाम 4:19 बजे तक रहेगी। चित्रा नक्षत्र 24 अक्तूबर को दिन में 2:42 बजे से 25 अक्तूबर को दिन में 2:17 बजे तक रहेगा। सिंह लग्न 24 अक्तूबर को अर्द्धरात्रि 1:04 बजे से 3:18 बजे तक रहेगा।