अग्निशमन विभाग की ओर से अतिरिक्त तैयारियां की गईं हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि धनतेरस से अन्नकूट तक कमिश्नरेट क्षेत्र में 10 जगहों पर आग बुझाने के लिए बड़ी व छोटी गाड़ियां मौजूद रहेंगी। सिगरा, शिवपुर, पांडेयपुर चौराहा, नाटी इमली, सांस्कृतिक संकुल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मैदान, मछोदरी पार्क, गोदौलिया चौराहा, मालवीय चौराहा लंका, भिखारीपुर तिराहा पर वाहन खड़े रहेंगे।
रेशम कटरा में फोर्स के साथ पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ और अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने शनिवार को जायजा लिया। चौक स्थित सुड़िया सराफा मंडी, ठठेरी बाजार, रेशम कटरा बाजार में सराफा संघ के पदाधिकारियों से संवाद कर पुलिस आयुक्त ने उनकी समस्याओं को जाना।
उधर, अन्नपूर्णा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीसीपी काशी को विशेष दिशा निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी श्रद्धालुओं के संग दुर्व्यवहार न हो। कतार में लगे बुजुर्गों और महिला दर्शनार्थियों की सहायता करें। आरएएफ के संग पुलिस आयुक्त ने मैदागिन से गोदौलिया तक पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया।
पढ़ें: फूलों की खुशबू से महकी काशी, कोलकाता के कमल की मांग तो वहीं गेंदे के फूल ने बढ़ाई टेंशन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने सराफा कारोबारियों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। नए कर्मचारियों को दुकान पर रखते वक्त उनका पुलिस सत्यापन जरूर कराएं। छोटी बड़ी घटनाओं को पुलिस से साझा करें। इस दौरान रेशम कटरा में सराफा कारोबारियों ने पुलिस आयुक्त को अपने बीच पाकर समस्याएं और सुझाव समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।