फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सेंट्रल जेल से पाकिस्तानी कैदी भेजा जाएगा तिहाड़

Fri, 14 Jul 2017 11:55 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
विज्ञापन
वाराणसी सेंट्रल जेल में निरुद्ध पाकिस्तान के कैदी मुहम्मद मसरूर उर्फ मंसूर उर्फ गुड्डू को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा।  तिहाड़ जेल में पाकिस्तान के अधिकारी उससे पूछताछ कर उसका विवरण लेंगे।
विज्ञापन


उसके द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक कराकर केंद्र सरकार को पाकिस्तान की ओर से रिपोर्ट दी जाएगी कि मसरूर उनके देश का नागरिक है या नहीं।
पाकिस्तानी नागरिक मसरूर को वर्ष 2008 में बहराइच से एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

सेंट्रल जेल प्रशासन के अनुसार उसे पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के साथ ही कानपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री और सेना से जुड़ी जानकारियां जुटाने का आरोप सिद्ध होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक अंबरीश गौड़ ने बताया कि काउंसिलर एक्सेस की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मसरूर को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। वहां पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी उससे पूछताछ करेंगे। तिथि निर्धारित होते ही मसरूर को कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें