फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने हुनर से बेटियां कर रही घर-आंगन में उजियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शनिवार को पांडेयपुर स्थित पहल स्वालंबन केंद्र में बेटियों के हुनर से तैयार दीपों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। बेटियों ने आक र्षक दीप सजाने के साथ एक से बढ़कर एक रंगोली तैयार की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जायसवाल क्लब के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बेटियों की निपुणता व कुशलता को खूब सराहा। इसके बाद किशोरियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। संस्था की संस्थापक मीनू ग्रोवर की ओर से सभी को तुलसी के पौधे वितरित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, डॉ. कंचन मौर्या, अनुराग शर्मा, अखिलेश रावत, मुस्कान साहू, प्रीति जायसवाल, सीमा चौधरी, श्वेता अग्रहरि, मीरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

वृद्धजनों के संग आश्रम में दीपावली की बांटी खुशियां
क्वीन क्लब की ओर से शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी गई। संस्था की महिलाओं द्वारा वृद्धाश्रम में रहने वाली महिलाओं के जरूरत के सामान जैसे फल, खाद्य सामग्री, राशन के साथ कपड़े का झोले भेंट किया गया। इस अवसर पर तनुश्री अग्रवाल, मधुलिका सिंह, इंदू, लिपिका, रजनी गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, निशा, सीमा, स्तुति, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें